{"_id":"68d8f24e09c70bee5004494e","slug":"truck-loaded-with-apples-met-with-an-accident-in-shimla-two-people-including-the-driver-were-injured-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News : राजधानी शिमला में सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News : राजधानी शिमला में सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो घायल
Sun, 28 Sep 2025 02:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:18 PM IST
सार
रविवार सुबह राजधानी शिमला में एक सेब से लदा ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में ट्रक का चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक निगम विहार के पास सेब की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा नंबर का यह ट्रक नारकंडा की ओर से सेब की सैकड़ों बोरियां लोड करके आ रहा था। बताया जा रहा है की सुबह 5 बजे जब ट्रक निगम विहार के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क कर मंदिर परिसर में पलट गया।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी सेब की बोरियां भी इधर-उधर बिखर गईं। गनीमत रही कि ट्रक मंदिर परिसर में लगे पेड़ों से अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे पता चलते ही स्थानीय लोग और पास से गुजर रहे वाहन चालक मदद के लिए पहुंचें। पुलिस और बचाव दल भी फौरन मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रक के क्षतिग्रस्त कैबिन से बाहर निकाला। उन्हें 108 एंबुलेंस से आईजीएससी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिचालक की हालत स्थिर है, लेकिन चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन