फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transfers of teachers will be banned in Himachal from June 1 transfers will not take place till March 31 2026

Himachal News: हिमाचल में एक जून से शिक्षकों के तबादलों पर लगेगी रोक, 31 मार्च 2026 तक नहीं होंगे तबादले

Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी कि हिमाचल में एक जून से शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद 31 मार्च 2026 तक तबादले नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Transfers of teachers will be banned in Himachal from June 1 transfers will not take place till March 31 2026
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में एक जून से शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद 31 मार्च 2026 तक तबादले नहीं होंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों को 31 मई तक तबादलों के सभी आवेदनों का निपटारा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तबादलों के लिए विभाग के पास करीब 18 हजार आवेदन आए हैं। विभाग आवेदनों की छंटनी करने में जुटा हुआ है। अगले 16 दिन में प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कोई भी तबादला आदेश जारी नहीं होंगे। सालभर तबादले इसलिए नहीं किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए तबादला नीति पर भी मंथन किया जा रहा है। अधिकारियों के साथ इसको लेकर चर्चा की जा रही है। विभाग प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष भी रखेगा। पिछके कुछ सालों से इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, लेकिन सिरे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षकों से वार्ता के लिए सरकार तैयार
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षकों से वार्ता के लिए सरकार तैयार है। हर समस्या का हल वार्ता के माध्यम से ही निकलता है। शिक्षकों को स्कूलों में जाकर पढ़ाई करवाने पर ध्यान देना चाहिए। वार्ता के लिए मेरे पास शिक्षक कभी भी आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed