फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists are flocking to Himachal to escape the suffocating smog of the plains

Himachal Tourism: मैदानों की दमघोंटू धुंध से राहत पाने के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी, होटलों में खास तैयारी

Fri, 19 Dec 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन-कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन-कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों की बुकिंग में हाल ही में उछाल आया है। क्रिसमस से पहले वादियों में रौनक लौट आई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Tourists are flocking to Himachal to escape the suffocating smog of the plains
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में दमघोंटू धुंध और प्रदूषण से राहत पाने के लिए सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों की बुकिंग में हाल ही में उछाल आया है। कुल्लू जिला में 60, शिमला में 40 और चायल में 50 फीसदी होटल बुक हैं।

विज्ञापन

कुल्लू जिले में पर्यटकों की आमद में एक सप्ताह में करीब 40 फीसदी उछाल आया है। मनाली के साथ बंजार के जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण व लाहौल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल के ग्रांफू व शिंकुला दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। क्रिसमस से पहले वादियों में रौनक लौट आई है। जिला के होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंच गई है। क्रिसमस में बर्फबारी की उम्मीद में देशभर से सैलानी पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड के बावजूद रोजाना कुल्लू-मनाली 1,700 पर्यटक वाहन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को कुल्लू-मनाली व लाहौल में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी जलोड़ी दर्रा, सोझा, रघुपुरगढ़, कोकसर तोष, पुलगा, बरशैणी, करसोग व रोहतांग दर्रा पहुंचे। पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से बंजार में हाईवे-305, भुंतर से मणिकर्ण मार्ग के साथ मनाली शहर व लाहौल के कोकसर व ग्रांफू के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई जगह लंबा जाम भी देखने को मिला। पर्यटकों को उमड़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल के जश्न पर जिले में इस बार रिकाॅर्ड सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। मणिकर्ण में पिछले सप्ताह 250 वाहन आ रहे थे जो अब बढ़कर 500 के पार पहुंच गए हैं। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश व ललित कुमार ने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई बढ़ने से भी सैलानी कुल्लू-मनाली आ रहे हैं।

क्रिसमस और नए साल के लिए खास इंतजाम
व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में चायल, कसौली और शिमला के होटलों में एडवांस बुकिंग का सैलाब उमड़ पड़ा है। पर्यटन निगम भी सैलानियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। होटल चायल पैलेस के सहायक महाप्रबंधक विपिन जिस्टू ने बताया कि नववर्ष पर यहां विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मिस्टर व मिस क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

25 दिसंबर को सभी होटलों में केक कटिंग, डीजे और कड़कड़ाती ठंड के बीच बोनफायर की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पहाड़ी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होटलों में एक से बढ़कर एक हिमाचली और अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि क्रिसमस के लिए रोजाना दर्जनों पूछताछ के फोन आ रहे हैं। निचले इलाकों में कोहरे और पहाड़ों पर बढ़ती ठंड को देखते हुए इस बार क्रिसमस तक बर्फबारी की पूरी संभावना है। इसी उम्मीद में बाहरी राज्यों से सैलानी कसौली, सोलन और चायल की वादियों में पहुंचने लगे हैं। होटलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है ताकि मेहमानों का स्वागत भव्य तरीके से हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed