फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   teenage girl misdeed by panchayat pardhan in rampur shimla himachal

हिमाचल: तंत्र के नाम पर डराकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पंचायत प्रधान पर केस; कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Tue, 21 Oct 2025 02:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 02:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पंचायत जघोरी में तंत्र के नाम पर डराकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
teenage girl misdeed by panchayat pardhan in rampur shimla himachal
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत जघोरी में तंत्र के नाम पर डराकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। झाकड़ी पुलिस ने दुर्गम 15/20 क्षेत्र की जघोरी पंचायत के प्रधान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार रामपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि 21 सितंबर को जब वह स्कूल जा रही थी, तो जघोरी पंचायत प्रधान ने उसे मुस्लिम तंत्र विद्या का डर दिखाया। 15 अक्तूबर को जब वह स्कूल जा रही थी, तो पंचायत प्रधान ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 17 अक्तूबर को भी वह सुबह 7 बजे उसके घर आया और उसे अपने घर आने के लिए कहा।
विज्ञापन


पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 
तंत्र के नाम पर लड़की को जब रात को बार-बार बुलाया जा रहा था तो लड़की ने अपने परिवार से यह बात साझा की। इसके बाद पुलिस थाना झाकड़ी में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 2023 की धारा-65 और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन का पुलिस रिमांड
आरोपी प्रधान किशोरी लाल ने भी लड़की के परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed