फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sweetness of Himachal's fruits becomes Oman's top choice; Sukhu says it will open new doors to prosperity for

Himachal fruits: हिमाचल से पहली बार 800 किलोग्राम चेरी और प्लम ओमान पहुंचे, सीएम सुक्खू ने ये कहा

Thu, 02 Jul 2026 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हाल ही में 400 किलोग्राम ताजी चेरी और 400 किलोग्राम ताजे प्लम की इस खेप को रवाना किया था। ओमान पहुंचने पर मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने प्रचार अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Sweetness of Himachal's fruits becomes Oman's top choice; Sukhu says it will open new doors to prosperity for
चेरी और प्लम की निर्यात खेप ओमान पहुंची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से ताजी चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप सफलतापूर्वक ओमान पहुंच गई है। कुल 800 किलोग्राम फलों की यह खेप प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे हिमाचल के फलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी और बागवानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हाल ही में 400 किलोग्राम ताजी चेरी और 400 किलोग्राम ताजे प्लम की इस खेप को रवाना किया था। ओमान पहुंचने पर मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने प्रचार अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

फलों को ओमान के विभिन्न खुदरा स्टोर में आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। उपभोक्ताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हुई है। सरकार बागवानी क्षेत्र को विस्तार देने को प्राथमिकता दे रही है। राज्य के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। बागवानी विभाग ने निर्यात प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाने में सक्रियता से कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के चंडीगढ़ कार्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एपीडा ने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों और निर्यातकों के साथ समन्वय किया। एचपीएमसी और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन

इन सभी के संयुक्त प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, ग्रेडिंग और पैकेजिंग मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। फाइटोसैनिटरी मानकों का भी पूर्ण पालन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चेरी और प्लम के सफल निर्यात पर बागवानी विभाग और बागवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसानों और बागवानों के लिए समृद्धि के नए अवसर लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed