{"_id":"68c174ac0918f2749801fee5","slug":"supply-of-pulses-started-in-himachal-soon-they-will-be-available-in-depots-also-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को राहत : हिमाचल में दालों की सप्लाई शुरू, जल्द डिपुओं में भी मिलेंगी; महंगी मिलेगी उड़द और चना दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को राहत : हिमाचल में दालों की सप्लाई शुरू, जल्द डिपुओं में भी मिलेंगी; महंगी मिलेगी उड़द और चना दाल
Wed, 10 Sep 2025 06:35 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:35 PM IST
सार
खाद्य आपूर्ति निगम ने इस बार केंद्र से 1.95 लाख क्विंटल दालों की मांग की थी। केंद्र ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। अब दालों की सप्लाई शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख के करीब उपभोक्ताओं को बाजारों से महंगी दालें खरीदने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
राशन डिपो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। निगम की ओर से 10 दिन के भीतर गोदामों में दालों की सप्लाई पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही निगम की ओर से डिपो में भी दालें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इस बार केंद्र से 1.95 लाख क्विंटल दालों की मांग की थी। केंद्र ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। इस बार सस्ते राशन की दुकानों के उपभोक्ताओं को दालें पहले के मुकाबले आठ से 12 रुपये तक महंगी मिलेंगी। केंद्र से न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और पैकिंग पर पांच प्रतिशत टैक्स के चलते दालों के दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले एक माह से डिपो की ओर से उपभोक्ताओं को दालों का बचा हुआ कोटा दिया जा रहा था, साथ ही कुछ ऐसे गोदाम भी थे, जिनमें दालें बिल्कुल ही खत्म हो गई हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को दालें नहीं मिल पा रहीं। अब दालों की सप्लाई शुरू होते ही प्रदेश के 19.5 लाख के करीब उपभोक्ताओं को बाजारों से महंगी दालें खरीदने से राहत मिलेगी। इस बार दाम बढ़ने के बावजूद भी उपभोक्ता बाजारों के मुकाबले कम ही दामों पर सस्ते राशन की दुकानों से दालें खरीद पाएंगे। उड़द की दाल 76 रुपये किलो, चना की दाल 72 रुपये किलो और मलका की दाल 66 रुपये किलो मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। छह सितंबर से केंद्र से सप्लाई आना शुरू हो गई थी, इसके बाद ही प्रदेश में भी सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। अगले 10 दिनों के भीतर ही प्रदेशभर में दालें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। - अरविंद शर्मा, जीएम, खाद्य आपूर्ति निगम शिमला
विज्ञापन