फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu Govt Celebration Pratibha Singh Becomes Angry After Stopped in between address

Sukhu Govt Celebration: बीच भाषण में प्रतिभा सिंह को टोका, गुस्से में बोलीं- मुझे पता है कि कितना बोलना होता

Wed, 11 Dec 2024 05:01 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 05:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के लुहणू मैदान में हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने दो साल पूर्ण होने का जश्न मनाया। इसी बीच एक बार कांग्रेस में तकरार देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश प्रतिभा सिंह को बीच भाषण में टोका गया जिसके बाद वो भड़क गईं।

विज्ञापन
Sukhu Govt Celebration Pratibha Singh Becomes Angry After Stopped in between address
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में आज कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न का कार्यक्रम था। वहीं, बारी-बारी सभी कांग्रेस नेता भाषण दे रहे थे और सरकार की उपलब्धियों का गुणगान कर रहे थे। इसी बीच जब बारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की आई तो उन्हें भाषण के बीच में ही उन्हें भाषण को खत्म करने के लिए कहा गया। पास खड़े पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जैसे ही भाषण खत्म करने को कहा तो प्रतिभा सिंह भड़क गईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि ''खत्म ही कर रही हूं यार ऐसा... अगर आप नहीं चाहते कि मैं ज्यादा बोलूं तो मैं ज्यादा लंबा चौड़ी बात नहीं कर रही। संगठन के कामों की वजह से ही हमारी सरकार बनी है। इसलिए मैं सरकार का आभार जताना चाहती हूं। प्रतिभा सिंह ने 10 मिनट के करीब ही भाषण दिया और जाते-जाते प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। मुझे पता है कि कितना बोलना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने आपदा में हिमाचल को नहीं दी मदद : प्रतिभा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुख-दुख की हर घड़ी में उन्होंने हिमाचल का साथ दिया। शुक्ला ने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की योजनाओं की सराहना की। कहा कि सीएम ने गरीबों और अनाथ बच्चों के लिए बेहतरीन काम किए हैं। भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए हिमाचल को कोई सहायता नहीं दी। उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थीं, तब भाजपा सांसदों से प्रधानमंत्री से मदद की बात करने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर कहा था, लेकिन प्रदेश को कोई राहत नहीं मिली। प्रतिभा सिंह ने हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया। कहा कि अब वर्तमान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री बेहतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed