फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Student at private institute in Una accused of ragging and assault; accused expelled, FIR registered

हिमाचल: ऊना के निजी संस्थान में छात्र से रैगिंग, मारपीट का भी आरोप; आरोपी निष्कासित, एफआईआर दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोगा (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोगा (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 12:00 AM IST
सार

 पंडोगा स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रैगिंग का मामला सामने आया है। संस्थान के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है। 

विज्ञापन
Student at private institute in Una accused of ragging and assault; accused expelled, FIR registered
रैगिंग(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पंडोगा स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रैगिंग का मामला सामने आया है। संस्थान के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है। संस्थान प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र ने बताया कि गुरुवार रात हॉस्टल में उसी संस्थान में पढ़ रहे पालमपुर के अगोजर खास निवासी छात्र अमन ने मारपीट की। 

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने संस्थान निदेशक को ऑनलाइन शिकायत भेजी, जिसके आधार पर तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू की गई। संस्थान निदेशक की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी छात्र को दोषी मानते हुए संस्थान से निष्कासित कर दिया। वहीं संस्थान ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली में दी और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग जैसी घटनाओं के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना को सख्ती से रोका जाएगा। उधर, इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

ऐसे मामलों के खिलाफ संस्थान प्रबंधन सख्त : विवेक परिहार
केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के डायरेक्टर विवेक परिहार ने बताया कि वीरवार देर रात को एक छात्र के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बारे पुलिस को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के खिलाफ संस्थान प्रबंधन सख्त है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed