फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Pangi Jiya will challenge in Asia Cup fencing

Sports News : एशिया कप तलवारबाजी में चुनौती देंगी पांगी की जिया

Thu, 18 Sep 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 07:08 PM IST
सार

हल्द्वानी में वीरवार से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जनजातीय क्षेत्र पांगी की जिया शर्मा तैयार हैं। 

विज्ञापन
Sports News Pangi Jiya will challenge in Asia Cup fencing
जिया शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एशिया कप में जनजातीय क्षेत्र पांगी की जिया शर्मा तलवार से हुनर दिखाती नजर आएंगी। हल्द्वानी में वीरवार से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह तैयार हैं। हल्द्वानी में 8 से 13 सितंबर तक हुए कैडेट (अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के बल उनका चयन हुआ है। जहां उन्होंने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। जिया ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत एशिया कप का टिकट पक्का किया।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र पांगी की फिंडरू पंचायत के गुवाड़ी निवासी चिकित्सक डॉ. जतिन शर्मा और माता डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि जिया बचपन से खेलकूद में अव्वल आती रही हैं। तलवारबाजी में कदम रखने से पहले वह रोलर हॉकी में चार बार राष्ट्रीय चैंपियन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके बाद तलवारबाजी को अपनाया। उन्होंने चंडीगढ़ के एपेक्स फेंसिंग क्लब में प्रशिक्षण शुरू किया। उनकी उपलब्धियों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टीम स्पर्धाओं में दो रजत पदक, चंडीगढ़ राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग में दो स्वर्ण पदक और उसी वर्ष अंडर-20 वर्ग में दो रजत पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed