{"_id":"6476031d0e23fbcd4100e606","slug":"youth-missing-from-home-in-bhojnagar-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-forest-solan-news-c-176-1-ssml1041-672-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: घर से लापता युवक का भोजनगर के\nजंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: घर से लापता युवक का भोजनगर के जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव
Tue, 30 May 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 30 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
28 मई से हो गया था लापता, परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत
स्थानीय लोगों ने दी शव की सूचना, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। दो दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव संदिग्ध हालत में भोजनगर के जंगल में मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र हरिया राम निवासी गांव भरगियांना डाकघर गाईघाट तहसील कसौली घर से 28 मई से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने परवाणू थाना में भी दर्ज करवाई थी। वहीं मंगलवार को स्थानीय लोगों ने भोजनगर के जंगल में शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पास पुलिस को एक जहरीली दवाई की शीशी भी मिली है। इसके आधार पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।