फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth congress Solan organised Sadbudhhi wisdom Yagya near Kandaghat hospital

युवा कांग्रेस सोलन ने मुख्यमंत्री के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ

Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। चुनावी वर्ष में राजनीतिक दल लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को कंडाघाट के पुराने अस्पताल के पास युवा कांग्रेस सोलन ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ से युवा कांग्रेस ने सीएम जयराम की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार लगातार विकास कार्यों को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में शुरू विकास कार्यों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन

कंडाघाट में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने नए अस्पताल भवन के लिए घोषणा कर बजट भी जारी किया था। इसका काम शुरू भी हो गया था लेकिन मौजूदा सरकार राजनैतिक द्वेष के चलते कार्य को रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परवाणू से लेकर सोलन तक एनएच के साथ कोई भी बड़ा अस्पताल नहीं है जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सोलन अस्पताल को भी रेफर अस्पताल बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी दिनों में व्यवस्थाएं नहीं सुधरती हैं तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed