फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth are demanding employment, women Expected to get Rs 1500

Solan News: युवा मांग रहे रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये मिलने की उम्मीद

Sat, 10 Feb 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth are demanding employment, women

Expected to get Rs 1500
सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद
-उम्मीद का बजट-
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में मजबूत होगा ढांचा, कोचिंग संस्थान खुलेंगे
रसोई गैस और महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भी होगा प्रावधान
17 फरवरी के प्रदेश बजट से युवाओं और महिलाओं को कई उम्मीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में युवाओं को बजट में रोजगार के लिए विशेष प्रावधान होने की उम्मीद है। युवा आस लगाकर बैैठे हैं कि सरकार अपने दूसरे बजट में रोजगार के लिए भी विशेष नीति लाएगी, ताकि बरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। साथ ही शिक्षण संस्थानों में भर्ती की जाएगी और सरकारी स्तर पर कोचिंग सेंटर भी खोलेगी।
वहीं महिलाओं को आस है कि इस बार सरकार बजट में 1500 रुपये की राशि देने के लिए भी पैकेज बनाएगी। वहीं महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भी सरकार की ओर से कदम उठाया जाएगा और सिलिंडरों को भी सस्ता किया जाएगा। गृहणियों को स्वरोजगार के लिए ऋण व्यवस्था होनी चाहिए। यह ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध हो। गौर रहे कि 17 फरवरी को प्रदेश सरकार अपना बजट प्रस्तुत करेगी। इस बजट से लोग आस लगाकर बैठे हुए हैं। युवा और गृहणियों को बजट में विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट
रोजगार के उपलब्ध होंगे अवसर
सरकार इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। पुलिस भर्ती समेत वन विभाग में भी भर्ती के अवसर खुलेंगे। इसी के साथ अन्य विभागों में भी सरकार युवाओं की भर्ती करेगी। इससे युवाओं को काफी सुविधा होगी। सरकार को बजट में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिएविशेष प्रावधान करना चाहिए। वहीं युवाओं के लिए स्वरोजगार के लिए भी विशेष पैकेज देना चाहिए। -सुमित, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सरकारी स्तर पर खोलें कोचिंग संस्थान
सरकारी स्तर पर कोचिंग संस्थान खुलने चाहिए ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से की जा सके। अभी तक निजी संस्थानों में कोचिंग लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। शिक्षा का मजबूत ढांचा बनाया जाना चाहिए। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में रिक्त पद भरने की भी उम्मीद है। इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान किया जाना चाहिए।
-प्राचुल, युवती

इनसेट
गैस के दाम में होनी चाहिए कमी
रसोई गैस के दामों में कमी आनी चाहिए। इन दिनों गैस के दाम काफी बढ़े हुए हैं। यह आम आदमी महंगी साबित हो रही है। वहीं महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है। सरकार को बजट में रसोई गैस के दाम कम करने का प्रावधान करना चाहिए। सरकार को महंगाई काबू पाने के लिए कदम उठाना चाहिए।

-ज्योति ठाकुर, गृहिणी

इनसेट
1500 रुपये मिलने की उम्मीद
बजट में सरकार 1500 रुपये महिलाओं को देने की उम्मीद है। बजट में इस योजना पर अलग से रुपयों का प्रावधान करेगी। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बिना किसी ब्याज के ऋण सुविधा भी देगी। सस्ते दामों पर सिलाई और बुनाई का सामान बाजार में उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रावधान होना चाहिए। इसी के साथ सुरक्षा को लेकर भी प्रदेश सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। - कमलेश, गृहिणी

सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

सुमित। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed