फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth allegedly dies of 'Chitta' (synthetic drug) overdose in Baddi; three accused arrested.

Solan News: पुलिस से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, मौत

Fri, 07 Aug 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
नाका तोड़कर भागा था, कार सवार तीन साथी 9.02 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक ने कथित तौर पर चिट्टा निगल लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दून क्षेत्र निवासी एवं कार चालक विक्रम ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार से 9.02 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से चिट्टे की एक खेप बद्दी क्षेत्र में पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर वीरवार रात बरोटीवाला टोल बैरियर पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक विक्रम ठाकुर ने वाहन नहीं रोका। जानकारी के अनुसार, उसने नाका तोड़ते हुए पुलिस वाहन को टक्कर मारी और तेज रफ्तार से बरोटीवाला चौक की ओर भाग निकला। भागने के दौरान उसकी कार एक ट्रक से भी टकरा गई।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए विक्रम ने अपने पास मौजूद चिट्टा निगल लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे तुरंत बद्दी अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार में विक्रम सिंह, गौरव कुमार और आशीष मेहता भी सवार थे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 9.02 ग्राम चिट्टा, 20 रुपये का अधजला नोट, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन, एक खंजर और एल्युमिनियम फॉयल के टुकड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चिट्टे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जाएगी।
अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed