{"_id":"65cdfd018c46b867bd0ad3fa","slug":"xray-machine-in-hospital-okay-x-ray-started-solan-news-c-176-1-ssml1042-116372-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अस्पताल में एक्सरे मशीन \nहुई ठीक, एक्सरे होना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अस्पताल में एक्सरे मशीन हुई ठीक, एक्सरे होना शुरू
Thu, 15 Feb 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से मरीजों को नहीं मिल रही थी सुविधा
अस्पताल प्रशासन ने क्रस्ना कंपनी को लिखा था पत्र
सेक्शन स्क्रू में आई थी तकनीकी खराबी, कंपनी ने किया ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। वीरवार से अस्पताल में मरीजों के एक्सरे हो रहे हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से मरीजों को एक्सरे की सुविधा अस्पताल में नहीं मिल रही थी। इसके चलते मरीजों को इधर-उधर भागना पड़ रहा था। वहीं मरीजों के मुफ्त में होने वाले एक्सरे के निजी लैब में अधिक पैसे भी देने पड़ रहे थे।
एक्सरे मशीन के सेक्शन स्क्रू में कोई खराबी आ गई थी। इससे फिल्म निकालने में दिक्कतें आ रही थी। इसके बाद से मशीन बंद पड़ी थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से क्रस्ना लैब प्रबंधकों को जल्द तकनीकी खराबी दूर करने के लिए पत्र लिखा। जिसके बाद मंगलवार से कार्य शुरू हुआ और बुधवार देर शाम तक इसे ठीक कर लिया गया।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। इसी के साथ इन दिनों टीबी को लेकर भी स्क्रीनिंग चली हुई है। ऐसे में कई मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए चिकित्सक सलाह देते हैं। लेकिन बीते सप्ताह बुधवार से अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। अस्पताल में रोजाना करीब 50 से अधिक एक्सरे होते हैं। वीरवार को एक्सरे कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
इनसेट
अस्पताल में एक्सरे मशीन ठीक कर दी गई है। इससे मरीजों को अब एक्सरे करवाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. एसएल वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन