{"_id":"61228e888ebc3e7a1b2540f8","slug":"xray-facilty-not-given-in-dharampur-hospital-injured-had-to-wait-in-solan-aslo-solan-news-sml381214969","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे, सोलन में भी करना पड़ा एक घंटा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे, सोलन में भी करना पड़ा एक घंटा इंतजार
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में बस हादसे से घायल छोटी बच्ची को उपचार देते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सरकारी दावों की धरातल पर हकीकत कुछ और है। रविवार को जाबली में हादसे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पहुंचे लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। समय पर उपचार नहीं मिलने से लोग दर्द से कराहते रहे। अपनों को दर्द में तड़पता देख परिजनों की भी आंखें छलक आईं।
जाबली के समीप टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों सड़क पर पलट गए। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया।
हैरानी की बात है कि एनएच किनारे सटे धर्मपुर अस्पताल में लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पाई। क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने के बाद भी लगभग एक घंटे तक तीन लोगों को एक्सरे के लिए इंतजार करना पड़ा। हादसे में घायल जयकिशन के साथ आए परिजनों ने बताया कि धर्मपुर से रेफर रेफर होकर वे सोलन अस्पताल आए। यहां उन्हें एक्सरे करवाने के लिए कहा गया लेकिन उन्हें एक घंटे तक इंतजार के बाद उनकी बारी आई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद टीम थी तैनात : डॉ. वर्मा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद स्टाफ को अस्पताल में तैनात कर दिया था। एक्सरे तकनीशियन को तुरंत बुलाया गया लेकिन घर दूर होने के कारण थोड़ा समय लग गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचते ही उपचार और अन्य सुविधाएं दी गईं।