{"_id":"56f68d4f4f1c1b7521f14dda","slug":"world-convert-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस की बदौलत दुनिया गांव में तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस की बदौलत दुनिया गांव में तबदील
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
सोलन के कालूझिंडा विवि में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते अधिकरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालुझिंडा स्थित आईईसी विवि में इंस्पायर कार्यक्रम के तहत छात्रों को विज्ञान के रहस्यों से अवगत करवाया गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली विवि के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग के प्रमुख आरपी टंडन ने किया। यह कार्यक्रम 30 मार्च तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से आए दर्जनों छात्र विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन
आरपी टंडन ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि उन्हें इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने का मौका मिला। उन्होंने छात्रों को साइंस में दिन प्रतिदिन हो रहे अविष्कारों की जानकारी दी। साइंस के अन्य पहलुओं के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। कहा कि नैनो टेक्नोलॉजी पर भारत में हो रहे काम के आने वाले समय में हैरत भरे परिणाम सामने होंगे। यह देश के विकास में काफी सहायक साबित होंगे। इस अवसर पर डॉ. पूजा धीमान ने छात्रों को इंस्पायर प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने प्रो. आरपी टंडन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि साइंस की वजह से आज दुनिया एक छोटे से गांव में सिमट कर रह गई है। साइंस में हो रहे शोधों ने संसार को छोटा कर दिया है। साइंस एक अद्भुत कला, एक चमत्कार और एक जादू है। हम इसके जादूगर है। साइंस में बहुत से राज हैं जिनको अभी भी खोजना बाकी है।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद छात्रों के एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. आरपी टंडन ने छात्रों से अपने विचार सांझा किए। इसके बाद छात्रों ने लैब सेशन में भी भाग लिया। रजिस्ट्रार ओपी शर्मा ने आरपी टंडन का प्रोग्राम में आने और विचार साझा करने पर आभार जताया है। इस मौके पर डॉ. एसएस बेदी और अन्य दर्जनों स्टाफ समेत प्रदेशभर के स्कूलों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया।