फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workshop for teachers at DIET Solan, special attention given to checking questions

Solan News: डाइट सोलन में शिक्षकों के लिए कार्यशाला प्रश्नों की जांच पर दिया विशेष ध्यान

Sat, 28 Feb 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। डाइट सोलन की ओर से शिक्षकों के लिए दो दिवसीय एनपीएसटी-संरेखित शिक्षक दक्षता आकलन (टीसीए) वेटिंग कार्यशाला पर का आयोजन किया गया। इस आयोजन कक्षा 1 से 12 तक के लिए अंग्रेजी और हिंदी प्रश्न बैंक का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यशाला में प्रश्नों की जांच गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें निरीक्षण संवर्ग, बीईईओ, प्राचार्य, स्कूल प्रधान, टीजीटी और जेबीटी के शिक्षक शामिल रहे। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षण प्रक्रिया में प्रणाली स्तर की आवश्यकताओं के साथ-साथ कक्षा स्तर की वास्तविकताओं को भी समाहित किया जाए। डाइट सोलन की आकलन समन्वयक बबीता ठाकुर ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और इस प्रकार के आकलनों के शिक्षक विकास और व्यावसायिक उन्नति पर प्रभाव को रेखांकित किया। कोलब्रो समूह के परियोजना निदेशक डॉ. बीडी थारकन ने एनपीएसटी और शिक्षक दक्षता आकलन प्रक्रिया के परियोजना अधिदेश, एनपीएसटी और एनईपी दिशा निर्देशों के अनुरूप समन्वय पर प्रस्तुति दी। कोलब्रो समूह की टीम में परियोजना समन्वयक स्वप्ना चटर्जी, शिवानी गुप्ता और अनुराधा गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed