{"_id":"69f4ece7bc5d9ec2ac0e9a80","slug":"workers-solidarity-pledge-taken-at-parwanoo-hrtc-workshop-solan-news-c-176-1-ssml1041-168465-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू एचआरटीसी कार्यशाला में लिया श्रमिक एकजुटता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू एचआरटीसी कार्यशाला में लिया श्रमिक एकजुटता का संकल्प
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
परवाणू में एचआरटीसी कार्यशाला में आयोजित मजूदर दिवस के अवसर पर मौजूद कर्मचारी। स्रोत : आयोजक
Link Copied
मजदूर दिवस पर उठाई नई भर्ती और बकाया राशि की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेक्टर-1 स्थित कार्यशाला में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान एटक इकाई के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने जहां श्रमिक एकजुटता का संकल्प लिया, वहीं प्रबंधन और सरकार के समक्ष अपनी ज्वलंत समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एटक इकाई के कोषाध्यक्ष कामरेड अशोक कुमार ने कार्यशालाओं की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुराने तकनीकी कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उनकी जगह नई भर्तियां नहीं की जा रही हैं। इसके कारण कार्यशालाओं में तकनीकी स्टाफ की भारी कमी हो गई है, जिससे काम का दबाव बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि रिक्त पड़े आवश्यक तकनीकी पदों पर जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों और भत्तों का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। एटक इकाई परवाणू के प्रधान प्रदीप कुमार ने सभी श्रमिकों को मई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया। कार्यालय सचिव कामरेड टेकचंद व अन्य वक्ताओं ने भी श्रमिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।