फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers protest against factory management against locking gate and not allowing them work in Jharmajri

अंदर से गेट बंद करने पर गुस्साए कामगारों ने की नारेबाजी

Sun, 09 May 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित छोटे बच्चों के कपड़े बनाने वाली कंपनी जीनी एडं जॉनी ने अपने कामगारों के लिए गेट बंद कर दिया है। इससे कामगार गेट के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। कंपनी ने अंदर से ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को कामगारों ने कंपनी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामगार अवतार, प्रेम सिंह, सुरेश, पूनम, तृप्ता, पार्वती, प्रेम लता, पुष्पा, सृष्टि, मनीष, राम सिंह, गुरप्रीत, अनूप, शंभू, संतोष, राम भरोसे और सोनी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह कंपनी गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कामगारों का कहना है कि उन्हें अप्रैल माह का वेतन भी नहीं दिया गया है। कामगार अवतार सिंह ने बताया कि वह पिछले 10 साल से कंपनी में काम क रहे हैं लेकिन कंपनी संचालकों ने अचानक छह अप्रैल को फैक्टरी के अंदर से गेट बंद कर दिया। इसे 108 कामगार बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई पूर्व सूचना दी गई। उधर, श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि कामगारों ने उन्हें सूचना दी है लेकिन कंपनी संचालक यहां नहीं है। विभाग कामगारों को बिना सूचना बाहर करने पर कंपनी संचालकों को नोटिस भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed