{"_id":"6569d5775073fef3c00030a4","slug":"workers-and-pregnant-women-made-aware-about-aids-solan-news-c-176-1-ssml1042-11885-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कामगारों और गर्भवती महिलाओं\nको एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कामगारों और गर्भवती महिलाओं को एड्स के प्रति किया जागरूक
Fri, 01 Dec 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के जय नगर महाविद्यलाय में एड्स दिवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता भाग लेती छात्राएं
ग्लेनमार्क फाउंडेशन ने बद्दी यूनिवर्सिटी के साथ किया कार्यक्रम
वार्ड एक, बद्दी अस्पताल और आरसीएच सेंटर में लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ग्लेनमार्क फाउंडेशन की ओर से बद्दी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग प्रशिक्षुओं के साथ मिलकर विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जागरूकता कार्यक्रम वार्ड एक, बद्दी अस्पताल और आरसीएच सेंटर में किया गया। जहां पर कामगारों और गर्भवती महिलाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम एड्स के बारे में बताया गया।
इस मौके पर परियोजना अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया जानकारी के अभाव में हर साल बड़ी संख्या में लोग इस रोग के शिकार हो रहे हैं। जिसमें बच्चें भी शामिल हैं। वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। डॉ. अंजली गोयल ने बताया कि जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग सावधानियां नहीं बरतते हैं। इस वजह से एचआईवी के पीड़िताें की संख्या बढ़ रही है। वहीं नशे के इंजेक्शन साझा करने से एड्स की रफ्तार बढ़ी है। इसी कारण संक्रमण फैल रहा है।
बद्दी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग की इंस्ट्रक्टर ज्योति ठाकुर ने बताया की जब तक हम इन असमानताओं को नहीं मिटाते तब तक एड्स का अंत नहीं हो पाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर लोगों को जागरूक करना है। वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, नेहा शर्मा, सुषमा शर्मा और श्वेता शर्मा ने आरसीएच सेंटर में गर्भवती और धात्री महिलाओं एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
इनसेट
बद्दी स्कूल में दी एड्स पर जानकारी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता के साथ की गई। स्कूल के बच्चों ने विश्व एड्स दिवस पर भाषण दिए। चंदन, सूर्य प्रकाश, ईशा, गुड्डी, हिमांशु इत्यादि ने एड्स विषय पर विस्तृत जानकारी दी। स्कूल के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सोमदत्त ने बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। जिसका समाधान सूझबूझ और जागरूकता के द्वारा किया जा सकता है।
इनसेट
पोस्टर मेकिंग में खनी देवी ने बाजी मारी
बद्दी (सोलन)। जयनगर काॅलेज में एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग में खनी देवी प्रथम और ज्योतिका दूसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में ईशा देवी ने पहला और नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में रीना विजेता और कोमल उप विजेता रहीं। काॅलेज के प्रवक्ता मनोज ठाकुर ने विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जानकारी दी।