फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker fell from the second floor, died

Solan News: दूसरी मंजिल से गिरा कामगार, मौत

Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
गुल्लरवाला में हुआ आया हादसा, पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के नूरपुर के ठठर गांव का था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के गुल्लरवाला में किराये के मकान में रह रहा एक 41 वर्षीय कामगार अनंत कुमार की मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अनंत प्रकाश पुत्र चैन सिंह जिला कांगड़ा की नूरपुर तहसील के ठठर गांव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अनंत कुमार एक बैटरी कंपनी में काम करता था। शनिवार को गुल्लरवाला स्थित किराये के मकान में दूसरी मंजिल में था। शाम करीब 5:00 बजे वह शौचालय के लिए जा रहा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए नालागढ़ भेज दिया है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed