फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   student get a wonderfull packeg

कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों को लाखों के पैकेज अाॅफर

Tue, 22 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 22 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
student get a wonderfull packeg
शूलिनी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान के 169 छात्रों को आठ लाख तक के पैकेज की नौकरियां ऑफर हुई हैं। - फोटो : Demo Pic

शूलिनी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान के 169 छात्रों को आठ लाख तक के पैकेज की नौकरियां ऑफर हुई हैं। संस्थान के एमबीए और इंजीनियरिंग कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था। दावा किया जा रहा है कि नामी कंपनियों से 169 छात्रों को जॉब ऑफर  हुए हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 32 कंपनियों ने भाग लिया है।

विज्ञापन


अभी तक हुई प्लेसमेंट में छात्रों को 3 से 8 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। विवि से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र पद्म भूषण को सबसे अधिक पांच लाख पैकेज का जॉब ऑफर हुआ है। पद्म भूषण एक साधारण से परिवार से संबद्ध रखते हैं। पद्म को जीकेएन ड्राइवलाइन, गैबरियल इंडिया और पद्मिनी मेकत्रोनिक्स ने नौकरी ऑफर की है। पद्म ने इस मौके पर अपने शिक्षकों और साथियों का धन्यवाद किया। कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था की वह इतनी बड़ी कंपनियों में काम करने के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन


एमबीए के छात्र हिमांशु चौहान को एयरटेल, जेनपेक्ट और शुभम फाइनेंस जैसी नामी कंपनियों ने जॉब ऑफर दिया है। वर्धमान, जीकेएन ड्राइवलाइन, आनंद ऑटोमोटिव, ग्रोज बेकर्ट, नौकरी डॉट कॉम ने भी प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। यह जानकारी शूलिनी विवि के कुलपति पीके खोसला ने दी। कहा कि शूलिनी विवि के होनहारों को बेहतर प्लेसमेेंट मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed