{"_id":"670930232da87528100c785d","slug":"won-in-kabaddiwon-in-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1041-130279-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में बछाला नम्होल जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में बछाला नम्होल जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शतरंज प्रतियोगिता प्रकाश ने मारी बाजीजखौली में दो दिवसीय अष्टमी मेले का समापन
सीपीएस संजय अवस्थी ने सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत देवरा के जखौली में दो दिवसीय अष्टमी मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमें तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाते हैं और एकाग्र होकर विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जखौली भद्रकाली मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह को दो दिवसीय अष्टमी मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष नवरात्र के अवसर पर लगने वाले मेले प्रदेश के जन-जन की आस्था के प्रतीक हैं।
कबड्डी और शतरंज का आयोजन किया गया। कबड्डी में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिनमें बछाला नम्होल की टीम प्रथम रही, जिसके लिए उन्हें ट्राॅफी के साथ 7100 रुपये नकद पुरस्कार राशि दी। बाडेश्वर कोटला की टीम द्वितीय स्थान पर रही, उन्हें ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शतरंज में प्रकाश ने प्रथम और योगेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें 700 व 500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान महिला मंडल देवरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंजयाट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजयाट, हिमाचल एकेडमिक स्कूल और लक्ष्य पब्लिक स्कूल मंजयाट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कलाकारों में सुनीता सांस्कृतिक दल डूमेहर की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं।