फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won gold medal in sports

Solan News: दो बहनों ने जीते स्वर्ण, राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित

Thu, 15 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोलन। स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन की दो सगी बहनों मन्नत चंदेल और जन्नत चंदेल का एसजीएफटी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। दोनों बहनों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुई। मन्नत चंदेल ने 19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। छोटी बहन जन्नत चंदेल ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों की उपलब्धि से उनके पिता घनश्याम और माता जीयावंती बहुत खुश हैं। स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के संस्थापक शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि मन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोजनगर की 11वीं कक्षा की छात्रा है। मन्नत 2025 में भी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है। जन्नत एनवीएन पब्लिक स्कूल नैना टिक्कर में पढ़ रही है। अकादमी पहुंचने पर फेडरेशन के अध्यक्ष ठाकुर मोहिंदर सिंह और अन्य सदस्यों ने मन्नत और जन्नत का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed