फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women's volleyball final will be held between Mamlig and Kandaghat School

Solan News: ममलीग व कंडाघाट स्कूल के बीच होगा महिला वॉलीबाल फाइनल

Sat, 16 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा मेले के दौरान समां
विज्ञापन

कंडाघाट का दो दिवसीय जदारी-बागूड़ी मेले का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट के जदारी-बागूड़ी में दो दिवसीय विजेश्वर देवता मेला शनिवार को देव पूजन परंपरा के साथ शुरू हुआ। मेले के पहले दिन पांच स्कूलों, महिला मंडलों और सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों ने समां बांधा। खेलों के महिला वर्ग वॉलीबाल मुकाबलों में ममलीग और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंडाघाट की टीमें फाइनल में पहुंचीं।

पुरुष वर्ग कबड्डी की 12 टीमों में से कल्होग, देलगी और कंडाघाट की टीमें जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंची। मेले के पहले दिन मुख्यातिथि प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड सदस्या किरण मेहता ने मेले को प्राचीन संस्कृति का वाहक बताया और मेला कमेटी को 11 हजार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या लीला ठाकुर ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की देव संस्कृति को संजोए हुए है। उन्होंने कमेटी को 5100 रुपये प्रदान किए। इस समारोह में प्रधान सिरीनगर राजविंद्र कौर, उप प्रधान प्रद्युम्न ठाकुर पूर्व प्रधान गुरविंद्र काला, कई पंचायतों के प्रतिनिधि, मेला कमेटी के सदस्य, बड़ी संख्या में क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रविवार को मेले के समापन मौके पर प्रबंध निदेशक शिवालिक बाॅयमेटल कंट्रोल लिमिटेड सोलन एनएस धुम्मन, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाडी ज्योति ठाकुर, विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed