{"_id":"67a1fdecf0ca9662de0be410","slug":"womens-groups-raised-demand-for-construction-of-sales-shed-in-kandaghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-137326-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में महिला समूहों ने विक्रय शेड बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में महिला समूहों ने विक्रय शेड बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-हर सप्ताह टेंट लगाने में हो रहा काफी खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी कंडाघाट
(सोलन)। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी हस्त निर्मित वस्तुओं और उत्पादों के विक्रय के लिए शिमला-कालका राजमार्ग पर विक्रय शेड के निर्माण की मांग की है। महिलाएं कंडाघाट में बीडीओ कार्यालय के समीप शिमला-कालका राजमार्ग पर हर सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ी व्यंजनों सिडू, आचार, मक्की की रोटी, शहद, अलसी के लड्डू और अपनी उत्पादित सब्जियों का स्टाल लगाती हैं। महिलाओं के सामान विक्रय के लिए यह स्थान नगर पंचायत ने निश्चित किया है। महिलाएं विक्रय के लिए किराये पर लाकर टेंट लगाती हैं। जिससे इनकी आमदनी का काफी हिस्सा खर्च हो जाता है। सक्षम संगठन की प्रधान सरोज बाला सहित अन्य महिला समूहों की पदाधिकारियों ने मांग की है कि उनके वस्तुएं विक्रय करने के लिए एक शेड बनाया जाए।