फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women will not be able to set up small scale industries due to lack of funds.

Solan News: फंड की कमी के चलते महिलाएं नहीं लगा पाएगी लघु उद्योग

Tue, 02 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने दोनों ही योजनाओं में लगाई रोक
विज्ञापन


विभाग स्वरोजगार और शिक्षा के लिए देती थी कम ब्याज पर लोन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम की ओर से की दो योजनाएं फंड की कमी के कारण दोनों बंद हो गई हैं। निगम ने योजनाओं में महिलाओं को स्वरोजगार और शिक्षा के लिए तीन लाख रुपये तक देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब सरकार ने फंड की कमी के कारण आने से योजनाओं पर रोक लगा दी है। ऐसे में महिलाएं अपना लघु उद्योग खड़ा करने का सपना बनकर रह गया है। प्रदेश की महिलाओं ने अब निगम के पास आवेदन देना ही बंद कर दिया है। सरकार ने पहले दावा किया था कि नए वित्त वर्ष 2026-27 में फंड को बढ़ाकर दिया जाएगा, लेकिन सरकार की ओर से निगम को अब तक फंड नहीं दिया गया उल्टा जो पहले फंड मिलता था अब वह भी नहीं मिल रहा।


स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख रुपये का दिया जाता है ऋण

निगम की ओर से महिलाओं के विकास के लिए स्वरोजगार और शिक्षा ऋण योजना बनाई गई है। इसमें निगम महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख रुपये और शिक्षा ऋण योजना में 75 हजार रुपये का लोन देता है। इनमें महिलाओं को कम ब्याज दर पर यह लोन दिया जाता है। निगम की ओर से इन दोनों ही योजनाओं में लोन राशि को तीन लाख रुपये कर दिया है, लेकिन फंड की कमी के कारण अभी निगम इन योजनाओं में तीन लाख रुपये नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


सरकार को भेजा रिमाइंडर

महिलाओं के लिए चलाई गई दोनों योजनाओं पर फंड नहीं आ रहा है। निगम की ओर से सरकार को योजनाओं में फंड के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। फंड आते ही निगम की ओर से योजनाओं में महिलाओं को तीन लाख रुपये लोन राशि देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजय कुमार यादव

प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed