{"_id":"69b06b2e02e076323409dfe7","slug":"women-will-get-training-in-beauty-parlor-and-pickle-making-solan-news-c-176-1-sln1013-164817-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिलाओं को मिलेगा ब्यूटी पार्लर और आचार बनाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिलाओं को मिलेगा ब्यूटी पार्लर और आचार बनाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
यूको आरसेटी में युवाओं दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण,आवेदन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के युवाओं को यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संस्थान ने युवाओं के आवेदन लेना शुरू कर दिया है। संस्थान की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि सभी प्रशिक्षण यूको आरसेटी की कक्षाओं में निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। अप्रैल में महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर, आचार बनाने और उद्यमिता विकास के कोर्स आयोजित होंगे। वहीं, मई में युवाओं को वाहन चलाना सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में दूर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए संस्थान की ओर से निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों की परीक्षा होगी। सफल प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो बैंक से लोन लेने और स्वरोजगार स्थापित करने में मददगार होगा। मीनू बारिया ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे संस्थान में आकर आवेदन करें और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।