फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   women warn stop truck parking construction

ट्रक पार्किंग के खिलाफ लोग लामबंद

Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
सोलन,नालागढ़, ब्यूरो
सोलन,नालागढ़, ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
women warn stop truck parking construction
उपमंडल नालागढ़ की पंचायत ढांग के मंगूवाल के लक्ष्मी महिला मंडल ने क्षेत्र में बन रही ट्रक पार्किंग का विरोध किया है। - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल नालागढ़ की पंचायत ढांग के मंगूवाल के लक्ष्मी महिला मंडल ने क्षेत्र में बन रही ट्रक पार्किंग का विरोध किया है। एसडीएम के समक्ष महिलाओं ने कहा कि अगर यहां ट्रक पार्किंग बनती है तो सामाजिक माहौल खराब होगा और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


महिला मंडल का कहना है कि यह एकमात्र पशुओं की चरागाह है। गांव के अधिकतर लोग पशु पालन व्यवसाय से जुड़े हैं। यह चरागाह खेतों के साथ लगती है। इससे वह भी प्रभावित होगी। महिला मंडल की सदस्यों ने धमकी दी कि अगर ट्रक पार्किंग का स्थान नहीं बदला तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन


लक्ष्मी महिला मंडल की प्रधान बबली देवी, कौरां देवी, अवतार कौर, ज्ञान कौर, सुनीता देवी, राम कौर, नीलम, सावित्री देवी, रितु देवी, नछतर कौर, मनजीत कौर, अमरजीत कौर, निर्मला देवी, शीला देवी, व्यासा देवी, रेखा देवी, कश्मीर कौर, बलवीर कौर और हेमलता ठाकुर मौजूद रहीं। यह पार्किंग ट्रक यूनियन द्वारा बनाई जा रही है। वहीं एसडीएम आशुतोष गर्ग नेे पार्किंग का निर्माण नियमों के तहत ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं तक तर्क है कि ट्रक यूनियन बड़ी संस्था है। करोड़ों रुपये की आय वाली यूनियन कहीं भी भूमि खरीद सकती है। लेकिन चरागाह पर ही यूनियन की नजर क्यों है? उन्होंने कहा कि इस चरागाह से लोगों का आने-जाने का रास्ता पुश्त दर पुश्त चला आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के हित को देखते हुए इसकी मंजूरी को तुरंत रद्द किया जाए। महिला मंडल ने धमकी दी की अगर इसे रद्द नहीं किया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed