{"_id":"68d7e909ef68a284650f5c95","slug":"women-made-aware-about-health-nutrition-and-cleanliness-in-chakka-solan-news-c-176-1-ssml1044-153769-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चक्का में स्वास्थ्य, पोषण व सफाई पर महिलाएं की जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चक्का में स्वास्थ्य, पोषण व सफाई पर महिलाएं की जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार की ओर से चक्का के स्लम एरिया में पोषण माह के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें सिविल अस्पताल से काउंसलर अंजना शर्मा और आईआरजी एनजीओ की टीम से सुषमा शर्मा, पिंकी वर्मा, ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने उपस्थित लोगों को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय की महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को यह समझाया गया कि संतुलित आहार किस प्रकार शरीर को मजबूत बनाता है और बीमारियों से बचाव करता है। हरी सब्जियां, दालें, अनाज, दूध, फल एवं माइक्रोग्रींस का नियमित सेवन बच्चों की वृद्धि और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कितना आवश्यक है। इसके साथ ही गर्भवती और धात्री माताओं को विशेष परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की।