फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   women in chalar leaves

चलार की पत्तियों में ढूंढ निकाला आजीविका का तरीका

Tue, 08 Mar 2022 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
women in chalar leaves
कंडाघाट के गांव जदारी में स्वयं सहायता समूह की दस महिलाएं चलार की पत्तियों की बुनाई करते हुए। संव - फोटो : SOLAN
कंडाघाट (सोलन)। जंगलों में बेकार मानी जाने वाली चलार (चीड़) की पत्तियों से कंडाघाट के जदारी गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कई उत्पाद तैयार किए हैं। अब इन उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ये महिलाएं जितने भी उत्पाद तैयार कर रही हैं, वे हाथों हाथ बिक रहे हैं। जदारी स्वयं सहायता समूह में दस महिलाएं जुड़ी हैं। ये सभी चलार की पत्तियों से रोटी रखने का बॉक्स, पैंसिल बॉक्स, पेन स्टैंड, कप ट्रे, चिल्लर बॉक्स समेत कई तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इससे जहां महिलाओं की आमदनी बढ़ गई है, वहीं उनका इसके खर्च भी नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

परिवार की आर्थिकी सुधारने में कर रहीं मदद
जहां एक ओर महिलाएं इन उत्पादों को बनाने से अपनी आजीविका सुधार रही हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर परिवार की मदद भी कर रही हैं। क्योंकि इससे महिलाओं की अच्छी खासी आमदनी हो रही है। महिलाएं अब तक इसमें लाखों रुपये बना चुकी हैं। अब लगातार इनके बनाए उत्पादों की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग घर से ही इनके उत्पाद खरीदने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों के लिए खतरनाक हैं चलार की पत्तियां
चलार की पत्तियां जंगलों के लिए खतरनाक होती हैं। गर्मियों के दौरान चीड़ के जंगलों में इन्हीं पत्तियों में आग लगने के कारण जंगल नष्ट हो जाते हैं। इनमें लगी आग को बुझाना काफी मुश्किल रहता है। ऐसे में जहां एक ओर महिलाओं के इस तकनीक ने जहां उनकी आमदनी बढ़ा दी है, वहीं जंगलों को भी आग से बचाने में वे सहयोग कर रही हैं। इन पत्तियों को न तो पशुओं को खिला सकते हैं और न ही इनका इस्तेमाल कहीं और किया जा सकता है।

अब तक दो लाख रुपये कमाए
ग्रुप की प्रधान और प्रशिक्षक अंजना ने बताया कि वे तीन सालों से यह काम कर रही हैं। अब लगातार उनके सामान की डिमांड बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने यह काम शुरू किया है, तब से अभी तक उन्होंने इससे करीब दो लाख रुपये तक कमा लिए हैं और अभी भी कई ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवारजनों से कोई भी सहायता नहीं लेतीं और परिवार को जरूरत पड़ती है तो उनकी भी सहायता करती हैं। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं उनसे काम सीखकर अब यही काम कर रही है।

गांव जदारी में चलार की पत्तियों से बुनाई कर बनाए गई वस्तुएं। संवाद

गांव जदारी में चलार की पत्तियों से बुनाई कर बनाए गई वस्तुएं। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed