फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a truck

Solan News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
दत्तोवाल में पेश आया हादसा,दंपती घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ राजपुरा मार्ग पर चौकीवाला के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक प्रवासी महिला की मौत हो गई है, जबकि एक दंपती घायल हो गया। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला अनिला देवी पत्नी बाबू राम बिहार के मज्जफपुर के वार्ड-तीन की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार शिवम कुमार अपनी पत्नी अनीता व अन्य एक महिला अनिला को लेकर बाइक से नालागढ़ की ओर आ रहा था। दत्तोवाल में पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे यह तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस हादसे में अनिला के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अनिला देवी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिवम व उसकी पत्नी अनीता अस्पताल में उपचाराधीन है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed