फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman dies after being hit by a tanker in Barotiwala

Solan News: बरोटीवाला में टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 12 Apr 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला बाजार में शनिवार रात एक टैंकर की चपेट में आने से यूपी की निवासी महिला की मौत हो गई। मृतक नाजिमा बैगम, जिला मैनपुरी के तनिहाल गांव की रहने वाली थी। घटना तब हुई जब वह अपने पति वकील मोहम्मद के साथ बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। बाजार में उनकी बाइक तेल से भरे टैंकर से टकरा गई। इस दौरान महिला टैंकर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर को हाइड्रा की मदद से उठाया और महिला को टायर के नीचे से निकाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी योगराज चंदेल ने पुष्टि की कि पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पति को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed