फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman brought to hospital in emergency did not get treatment for a long time

Solan News: आपातकाल में अस्पताल लाई महिला को काफी देर नहीं मिला इलाज

Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman brought to hospital in emergency did not get treatment for a long time
नागरिक चिकित्सालय अर्की में डाक्टर की कुर्सी पर बैठा बच्चा। स्रोत:जागरूक पाठक
अर्की(सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की में इन दिनों डॉक्टरों की जगह या तो स्टाफ कर्मियों के बच्चे कुर्सियों में बैठे रहते हैं या फिर कुर्सियां खाली रहती हैं। जबकि मरीज उन्हें ढूंढते हुए परेशान होते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भी अस्पताल में कुछ इसी तरह के हालात दिखे, जब खनलग पंचायत कि एक महिला बस स्टैंड के समीप बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उसे आपातकाल में अस्पताल पहुंचाया लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें यहां पर डॉक्टर ही नहीं मिले। इस दौरान जब स्टॉफ कर्मियों से डॉक्टरों के बारे में पूछा तो वह कभी पहली मंजिल तो कभी दूसरी मंजिल में भेजते रहे। इस दौरान जब ओपीडी में देखा तो वहां पर डॉक्टरों के बजाय अस्पताल कर्मचारियों के बच्चे चिकित्सकों की कुर्सी पर बैठे नजर आए। आरोप है कि काफी देर बाद जब चिकित्सक मिले तो मरीज और डॉक्टरों में बहस हो गई और डॉक्टरों ने इलाज से पहले पुलिस वेरिफिकेशन करवाने की बात कही। हालांकि जब बात बढ़ने लगी तो डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

गौर रहे कि करोड़ों रुपये की लागत से बने अर्की के नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल इमरजेंसी बनाई गई है। यही वजह है कि अभी तक कई लोग इमरजेंसी तक पहुंचने से पहले दम तोड़ चुके हैं। वहीं मरीजों को तीसरी मंजिल पर पहुंचाना भी तीमारदारों के लिए मुश्किल भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे बीएमओ डॉ ताराचंद नेगी ने कहा कि वह कहीं बाहर हैं और चिकित्सक क्यों नहीं अपनी सीट पर बैठे थे, इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed