फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman become a angry aganist MC

केंदूवाल में गंदगी फेंकने का विरोध, जबरन रोकीं गाड़ियां

Sun, 04 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 04 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman become a angry aganist MC

नप की केंदूवाल में गंदगी फेंकने की डंपिंग साइट को अवैध करार देते हुए भड़की महिलाओं ने गंदगी फेंकने जा रही नप की गाड़ियों को रोककर उनकी हवा निकाल दी। इसके बाद नप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सैंपल लिए इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। 

विज्ञापन


नप अधिकारियों पर आरोप लगाए गए कि बिना प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की एनओसी के चलते केंदूवाल में गंदगी डंप की जा रही है। इससे आसपास ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। धमकी दी कि अगर यहां दोबारा कूड़ा फेंका गया तो रोज नाका लगाकर महिलाएं नप की गाड़ियां रोकेंगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे महिलाओं और लोगों ने नप के वाहनों को घेर लिया। वाहनों को आगे नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद महिलाओं ने सड़क किनारे खड़े कूड़े के डंपरों से लदे वाहनों की हवा निकाल दी। लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की और मौके पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को बुलाया तथा बीबीएनडीए को सूचित किया। मौके पर पहुंचे प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्या को सुना और लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने बताई समस्या
महिलाओं में जीत कौर, रितू देवी, सीता देवी, कौशल्या, मोहनी देवी, देवकी, लक्ष्मी, ज्ञानो देवी, सुमति देवी, रानी देवी, कृष्णा, मीरा देवी, विद्या, अलमा, रेशमा, नूरा बानो, हीरा, वानो देवी, सोना, रसला देवी और शकीना ने बताया कि गंदगी ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। 

केंदूवाला में कूड़ा फेंके जाने के चलते दो गांवो केंदूवाल और संडोली में मक्खियों की भरमार है। दुर्गंध और मक्खियों की भरमार के चलते घर में रहना तक मुश्किल हो गया है।  बेतहाशा मक्खियां और दुर्गंध के कारण उनके रिश्तेदार घर नहीं आते। महिलाओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि वह किसी भी कीमत पर यहां कूड़ा नहीं फेंकने देंगी। रोजाना यहां पर नाकेबंदी की जाएगी और कूड़ा नहीं फेंकने नहीं दिया जाएगा। मौके पर पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने लोगों को शांत करने के बाद पानी के सैंपल भी लिए। 


कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन : चंदेल
मलपुर के उपप्रधान गुरदास चंदेल ने बताया कि विभाग ने सीईटीपी द्वारा छोड़े जा रहे गंदे पानी का सैंपल भरा है। विभाग ने नप बद्दी को नोटिस देने की बात भी कही। मामले की शिकायत बीबीएनडीए को भी दी है। कहा कि अगर विभाग ने इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। लोग किसी भी कीमत पर गंदगी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed