{"_id":"684b1f80067dce49d509c034","slug":"with-the-help-of-nhai-the-houses-of-sector-4-will-soon-be-built-solan-news-c-176-1-ssml1040-146048-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एनएचएआई की मदद से जल्द लगेगा सेक्टर-4 के मकानों काे डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एनएचएआई की मदद से जल्द लगेगा सेक्टर-4 के मकानों काे डंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। परवाणू के सेक्टर-4 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के पास गिरा डंगा एनएचएआई की मदद से जल्द बनकर तैयार होगा। नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक में अध्यक्ष मोनिशा शर्मा ने एनएचएआई के डंगा लगाने के प्रोपोजल को मंजूरी दी है। इसके अलावा सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में होने वाले शादी समारोह व अन्य निजी कार्यक्रमों के बाद सफाई व्यवस्था की दयनीय स्थिति पर भी पार्षदों ने रोष व्यक्त किया। इस बारे निर्णय लिया गया की हिमुडा को पत्र भेजकर वहां होने जा रहे समारोह की पूर्व सूचना नगर परिषद को देने को कहा जाएगा। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद पर्याप्त सेनिटेशन फीस लेकर वहां की सफाई करवाएगा, ताकि वहां निजी समारोह के बाद फैल रही गंदगी की रोकथाम की जा सके। बैठक में नगर परिषद द्वारा दी जा रही सर्विसेज को डिजिटलाइजेशन करने का भी निर्णय लिया गया। इस संबंध में कई उप नियमों को भी हाउस ने पारित किया। इसी तरह नगर के विभिन्न विकास कार्यों के जल्द टेंडर करने का भी निर्णय लिया गया, वहीं पूर्व में किए गए टेंडरों के कार्य भी जल्द संपन्न करने के लिए ठेकेदारों को नोटिस देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षदों के सुझाव व उनके वार्डों में लंबित विकास कार्यों पर भी चर्चा की गईं। बैठक में नप उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, डॉ. डेजी ठाकुर, किरण चौहान, चंद्रावती देवी, सोनिया शर्मा, रणजीत ठाकुर, निशा शर्मा, मनोनीत पार्षद रविंद्र गर्ग, संजय यादव, सुखविंद्र सिंह मंगा, जेई दीपक शर्मा, सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।