फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   With agriculture farming fishing to enhance the income of farmers in Solan,Solan distt Nauni university

अब खेतों में फसल के साथ होगा मछली उत्पादन

Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
With agriculture farming fishing to enhance the income of farmers in Solan,Solan distt Nauni university
नौणी परिसर का तलाब जहां मछली का बीज डाला गया है। संवाद - फोटो : SOLAN
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। कृषि-बागवानी के साथ मछली पालन से भी किसानों की आय बढ़ाने पर नौणी विवि की ओर से कार्य किया जा रहा है। खेतों के तालाब में मछली पालन का भी ट्रायल किया जा रहा है।
नौणी विवि ने हाल ही में चार उन्नत प्रजातियों की मछलियों के तीन हजार बीज खेतों के बीच बने तालाबों में डाले हैं। इन मछलियों को प्रदेश राज्य मत्स्य विभाग के नालागढ़ प्रजनन फार्म से खरीदा है। इनमें हंगेरियन कार्प, मृगल, जयंती रोहू और कटला शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौणी विवि में मछली पालन को व्यापक बनाने के साथ किसानों समेत बेरोजगार युवाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान करेगा। जिससे मछली पालन क्षेत्र, उत्पादन और उत्पादकता उत्थान में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसान भी खेती के साथ मछली पालन से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेगा। इसके अलावा विवि छात्रों को भी मछली पालन के विषय में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और प्रबंधकीय कर्मियों को भी वैज्ञानिक मछली पालन से परिचित करवाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।

उधर, नौणी विवि के पीआरओ सुचेत अत्रि ने बताया कि विवि परिसर के मॉडल फार्म में जल भंडारण तालाबों में इन मछलियों का बीज डाला गया है।
वर्तमान में इनकी फीडिंग के साथ क्षेत्र के वातावरण में मछली की ग्रोथ को भी देखा जा रहा है। अभी यह कार्य ट्रायल पर किया जा रहा है। अच्छी ग्रोथ के बाद विवि के विशेषज्ञ मछलियों की ब्रीडिंग पर भी शोध शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed