फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Winter hockey coaching camp to be held in Solan from January 1st

Solan News: सोलन में पहली जनवरी से सजेगा विंटर हॉकी कोचिंग कैंप

Fri, 26 Dec 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
उभरते खिलाड़ियों को सिखाएंगे खेल की बारीकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में हॉकी की प्रतिभाओं को तराशने के लिए हॉकी क्लब सोलन ने एक नई पहल की है। क्लब की ओर से आगामी एक जनवरी से विंटर हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दो महीने तक चलेगा, जिसमें युवा खिलाड़ियों को आधुनिक हॉकी के गुर सिखाए जाएंगे। हॉकी क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीला कौशल ने शुक्रवार को बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 1 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। शिविर में मुख्य रूप से अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान कोच खिलाड़ियों को हॉकी के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देंगे। खेल की बारीकियों के साथ-साथ मैदान पर नियमित शारीरिक अभ्यास भी कराया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी हॉकी क्लब सोलन के पास आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया की सोलन हॉकी क्लब ने विंटर प्रशिक्षण शिविर के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें पंकज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शीला, सरिता, कृष्णा, वेद ज्योति और कोच अनिता को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed