फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   wine shop transferr to

यहां रंग लाया महिलाओं का संघर्ष, शराब का ठेका बंद

Tue, 19 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़ सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़ सोलन Updated Tue, 19 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
wine shop transferr to
शराब का ठेका महिलाओं के भारी विरोध के बाद आबकारी विभाग को बंद करना पड़ा।

आखिरकार नौ वर्षों से पटटा-नाली पंचायत के केंडोल गांव में चल रहा शराब का ठेका महिलाओं के भारी विरोध के बाद आबकारी विभाग को बंद करना पड़ा। ठेके के बंद होने के बाद इस पंचायत की महिलाओं ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


प्रदेश के नंबर वन समाचारपत्र ‘अमर उजाला’ ने विश्व महिला दिवस से ही इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर महिलाओं की मांग को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया था। अब शराब का ठेका बंद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पटटा-नाली पंचायत की प्रधान आशा कंवर और कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठक घनश्याम कंवर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पंचायत में चल रहे इस ठेके के कारण नशाखोरी को बढ़ावा मिल रहा था। साथ ही चौराहे पर ठेका होने से महिलाओं को इस स्थान से गुजरने में सबसे अधिक दिक्कतें हो रही थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी अब आम हो गई थीं। विश्व महिला दिवस पर आयोजित विशेष महिला पंचायत के दिन गांव की 80 महिलाओं ने ठेके को बंद करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पंचायत ने प्रस्ताव के माध्यम से डीसी सोलन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था।

गौरतलब है कि ठेका का विरोध करने उतरी महिलाओं ने लगातार तीन दिन तक सड़क पर पहरेदारी करते हुए शराब की आवक पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। महिलाओं के इस विरोध को दून विधायक राम कुमार चौधरी और भाजपा नेता हंस राज ने भी समर्थन दिया था।


डोरा गांव की कमला देवी, शकुंतला देवी, राम देवी, जयवंती, कल्पना देवी, राम प्रताप, नराता राम, लीला देवी, उर्मिला देवी, देवकी देवी, पुष्प लता, सीता देवी तथा वीर सिंह, प्रेम चंद, नरेश, दिनेश, मुकेश, राम कृूष्ण, मनजीत, करमजीत, हरदेई, सुमन, सरोजबाला इत्यादि महिलाओं ने इस मुहिम में एकजूटता दिखाते हुए अपनी मांग को पूरा किया था। इनका कहना है कि ठेका बंद होने से गांव का माहौल भी शांतिपूर्ण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed