फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   wine shop shifted

केंडोल की महिलाओं का संघर्ष रंग लाया, शराब ठेका हटाया

Sun, 03 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला,कुठाड़ (सोलन)
अमर उजाला,कुठाड़ (सोलन) Updated Sun, 03 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
wine shop shifted
पट्टानाली पंचायत के केंडोल गांव में शराब ठेके के खिलाफ सड़क पर पहरा देती मह‌िलाएं। - फोटो : फाइल फोटो

पट्टा नाली पंचायत के केंडोल गांव की महिलाएं शराब ठेका शिफ्ट कराने में सफल रहीं। अब यहां से एक किलोमीटर आगे शराब का ठेका खुलेगा। पट्टा नाली पंचायत की प्रधान आशा कंवर, कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठन घनश्याम कंवर, धणयोण महिला मंडल की प्रधान लीला देवी, भोगपुर की कमला देवी, धार की उर्मिला देवी, केंडोल की देवकी देवी, तुझार की पुष्प लता, वार्ड सदस्य कलपना देवी, पपी राम, राम प्रताप आदि ने इस ठेके को शिफ्ट कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन


अमर उजाला ने महिला दिवस से लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इससे महिलाएं यहां से शराब का ठेका हटाने में कामयाब रहीं। महिलाएं पिछले दो दिनों से ठेके में शराब की सप्लाई न आए इसके लिए रात भर पहरा दे रही थीं। दून के विधायक चौधरी राम कुमार व भाजपा नेता हंसराज चंदेल ने भी महिलाओं का समर्थन किया था। इन दोनों नेताओं ने ठेका हटाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


वार्ड पंच कल्पना देवी व महिला मंडल की प्रधान कमला देवी ने बताया कि ठेका हटाने के लिए गांव की महिलाओं ने रात में पहरा देकर एकजुटता का परिचय दिया और उन्हीं के प्रयासों से आबकारी एवं कराधान विभाग तथा जिला प्रशासन ठेके  का स्थान बदलने को तैयार हुआ है। पिछले 9 साल से यह ठेका यहां की महिलाओं के लिए सिरदर्द बना हुआ था। बड़ों की देखादेखी में युवा भी नशे की चपेट में आ रहे थे। शाम के समय महिलाओं को घर से बाहर निकला दूभर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed