{"_id":"58d009ed4f1c1b415c1a19e6","slug":"wine-shop-closed-from-the-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच और स्टेट हाइवे में शराब के ठेके बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच और स्टेट हाइवे में शराब के ठेके बंद
सोलन ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सोलन में शराब ठेके की बोली के दौरान मौजूद अधिकारी अौर ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच और स्टेट हाइवे में शराब के ठेके बंद होने से लालपरी के कारोबार को घाटे का सौदा करार देते हुए ठेकेदारों ने सोमवार को नीलामी के दौरान सात मेें से छह यूनिटों का बहिष्कार कर दिया है। महज अर्की यूनिट की ही बोली नियमानुसार से हो पाई। शेष यूनिटों की नीलामी की जल्द घोषणा होगी।
विज्ञापन
उधर सोमवार को नीलामी के दौरान ठेकेदार विभाग पर दबाव बनाकर सरकार से यूनिटों का तय न्यूनतम सरकारी मूल्य कम करवाने की फिराक में नजर आए। ऐसी चर्चा रही की ठेकेदार नीलामी के दौरान पहले से ही विरोध की स्टोरी बांध कर आए थे और वह अपने मकसद में कामयाब भी हो गए।
विज्ञापन
सोलन जिले में वर्ष 2017-18 के लिए अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों का निविदाओं के माध्यम से आवंटन कमेटी हाल में होना था। आवंटन एवं नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने की। सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त सोलन रवि सूद ने कहा कि नीलामी में सोलन जिले की कुल सात इकाईयों में से केवल एक अर्की इकाई की ही नीलामी हुई।
विज्ञापन
यह नीलामी 15 करोड़ 51 लाख 51 हजार 191 रुपये में हुई। यह निर्धारित मूल्य से 30.76 प्रतिशत अधिक है। शेष छह इकाईयों की नीलामी बोली न लगाने पर लंबित कर दी गईं। इस अवसर पर समाहर्ता (आबकारी) डीसी नेगी, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आरडी जनारथा तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
78.66 करोड़ सात यूनिटों का बोली मूल्य
कुल सात यूनिटें आबकारी एवं कराधान जिला सोलन में हैं। इसमें मालरोड, कोटलानाला, देऊंघाट, कंडाघाट, अर्की, कसौली और परवाणू शामिल हैं। सातों यूनिटों में 84 ठेके हैं। इनका न्यूनतम मूल्य 78 करोड़ 66 लाख 12 हजार 612 रुपये निर्धारित किया है। इसमें सिर्फ अर्की इकाई की ही नीलामी हो पाई।
यह है विरोध का कारण
39 ठेके बंद, पर कोटा नहीं कम
बोली के दौरान शराब के ठेकेदारों ने कहा कि सरकार ने एनएच, स्टेट हाइवे में ठेके बंद कर दिए हैं। मुख्य ठेके शिफ्ट भी किए हैं। सोलन में कुल मिलाकर 39 ठेके बंद हुए हैं। लेकिन नीलामी में ठेकों का कोटा कम नहीं किया है। बल्कि बंद ठेके को अलाट शराब का कोटा अगले ठेके के कोटे में जोड़ दिया है। एनएच और एसएच में सैलानी काफी पहुंचते थे और काफी अधिक बिक्री होती थी। लेकिन अब ठेके बंद होने से अलाट कोटे को बेचने में शराब के ठेकेदार असमर्थ हैं। इतना कोटा नहीं बिकेगा। लिहाजा सरकार निर्धारित मूल्य तय करें।
यूनिट ठेके न्यूनतम बोली मूल्य
मालरोड 7 12.30 करोड़
कोटलानाला 5 9.62 करोड़
देऊंघाट 13 14.56 करोड़
कंडाघाट 10 11.15 करोड़
अर्की 24 11.24 करोड़
कसौली 14 10.10 करोड़
परवाणू 8 9.60 करोड़