फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wine dispute become a terro

शराब पीने से रोका तो फोड़ डाला रेस्तरां संचालक का सिर

Wed, 07 Dec 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 07 Dec 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
Wine dispute become a terro

पुलिस चौकी से चंद मीटर की दूरी पर एक रेस्तरां में शराब पीने की जिद्द कर रहे युवकों को मना करना काउंटर पर बैठे संचालक को महंगा पड़ा। शराब पीने की मनाही की बात सुनकर युवकों ने आगबबूला होकर संचालक से बहसबाजी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी की चारों युवकों ने संचालक के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


तभी एक युवक ने किसी नुकीली चीज से काउंटर पर बैठे युवा संचालक के सिर पर प्रहार कर दिया और और पीट पीट कर अधमरा कर दिया। इसी बीच अन्य कारोबारी एकत्र होने लगे। इससे पहले कि चारों युवकों को कोई दबोच पाता, सभी फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम पुलिस ने युवकों के ठिकानों में दबिश दी, लेकिन युवकों पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक प्रभावित प्रणव गर्ग पुत्र दीपक गर्ग निवासी शांती भवन सन्नी साइड सोलन ने शिकायत में कहा है कि वह पुलिस चौकी के नजदीक मालरोड में रेस्तरां चलाता है। देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने रेस्तरां में बैठा था। इतने में चारों युवक रेस्तरां में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने लगे कि उन्हें रेस्तरां में शराब पीनी है। लेकिन यह कहकर मना कर दिया कि यहां शराब पीना कानूनी अपराध है। इसके बाद भी वह नहीं माने और बहसबाजी शुरू हो गई। अचानक एक युवक उन पर टूट पड़ा। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इसी बीच उसके सिर पर नुकीली चीज से वार किया और खून टपकने लगा। इससे पहले की अन्य कारोबारी एकत्र होते वारदात को अंजाम देकर सभी भाग गए। रेस्तरां संचालक के पिता को इसकी सूचना दी गई। उसके पिता ने रेस्तरां पहुंचकर प्रणब को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।


पीड़ित युवक के मुताबिक दो लड़कों राहुल और अंकुश, जिन्हें यह पहचानता है ने अपने दो साथियों के साथ उससे मारपीट की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस ने सन्नी साइड में दोनों युवकों के घर छापामारी की लेकिन दोनों फरार चल रहे हैं। एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed