फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wind of development in Jangeshu Panchayat, Sultanpuri laid the foundation stone worth crores

Solan News: जंगेषु पंचायत में विकास की बयार, सुल्तानपुरी ने किए करोड़ों के शिलान्यास

Tue, 13 Jan 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
तीडों गांव सामुदायिक भवन, मशोबरा में नए खेल मैदान और टिपरा गांव के लिए संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली जंगेषु पंचायत में मंगलवार को विकास कार्यों की झड़ी लग गई। स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। विधायक ने तीडों गांव करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक पंचायत सामुदायिक भवन व मशोबरा गांव में मंदिर के समीप नए खेल मैदान का शिलान्यास किया। वहीं टिपरा गांव में मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर तहसीलदार कसौली जगपाल चौधरी, नायब तहसीलदार परवाणू जयपाल चौधरी, डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा, जंगेषु पंचायत प्रधान ब्यासा ठाकुर, उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर और समाजसेवी मदन ठाकुर सहित पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग और एचआरटीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
मौके पर सुनी समस्याएं
तीडों गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 23 शिकायतें एवं सुझाव प्राप्त हुए। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए 9 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष 14 शिकायतों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निवारण के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


परवाणू में बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर
विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि परवाणू में टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के उद्योगों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि इस सेंटर के माध्यम से उद्योगों से जुड़ी नई तकनीक, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इससे परवाणू औद्योगिक क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और विकास को गति मिलेगी। विधायक ने यह भी बताया कि टेक्नोलॉजी सेंटर के साथ एआई लैब की स्थापना भी की जाएगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जुड़ने, नए कौशल सीखने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed