{"_id":"65ccc7142035129e4107a109","slug":"will-increase-in-the-district-through-sweep-voting-percentage-manmohan-sharma-solan-news-c-176-1-ssml1040-116329-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीप के माध्यम से जिले में बढ़ेगा \n\nमतदान प्रतिशत : मनमोहन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीप के माध्यम से जिले में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत : मनमोहन शर्मा
Wed, 14 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्ता कार्याल सोलन मेें सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता गतिविधियों को आरंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने ली स्वीप गतिविधियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों अर्की, नालागढ़, दून, सोलन व कसौली में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि लगभग शत-प्रतिशत मतदान दर प्राप्त की जा सके। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों को आरंभ करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से सभी पात्र मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक बनता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जागरूकता के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। ऐसे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के सघन प्रयास किए जाएंगे जहां लोकसभा चुनाव-2019 व विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत से कम रहा। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे सभी पात्र युवा मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाए जिनके नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे बूथ स्तर के अधिकारियों को सम्मानित करने पर विचार किया जाएगा जिनके मतदान केंद्रों पर मत प्रतिशत में आशातीत वृद्धि होगी। पारंपरिक नाट्य दलों के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन एवं स्वीप की नोडल अधिकारी प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार निर्वाचन सोलन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन सोलन दीवान ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।