{"_id":"665330b2013f064ac20a9be3","slug":"will-happen-on-28th-and-29th-district-level-maa-chandi-fair-solan-news-c-176-1-ssml1042-122227-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 28 और 29 को होगा \nजिला स्तरीय मां चंडी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 28 और 29 को होगा जिला स्तरीय मां चंडी मेला
Sun, 26 May 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 26 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
मां चंडी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृति कार्यक्रम, कुश्ती और होंगी अन्य प्रतियोगिताएं
चंडी मेले की एक विशेष महता, जात्रा के नाम से भी विख्यात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली के चंडी में जिला स्तरीय दो दिवसीय मां चंडी मेला 28 और 29 मई को किया जाएगा। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कुश्ती, दंगल और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मेले को लेकर जिला प्रशासन और मेला समिति ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस मेले एवं मंदिर के पीछे ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं धार्मिक आस्था जुड़ी है। पट्टा गांव के नाम की बात करते ही मां चंडी देवी का नक्शा मानस पटल पर उभर जाता है। चारों ओर से पर्वतीय शैल मालाओं की हरित घाटियों से एवं उत्तंग शिखरों से घिरा हुआ चंडी गांव अपने आप में रमणीय रूप से धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है। पौराणिक मान्यताओं के आधार पर मां चंडी इस गांव में पिंडी रूप में प्रकट हुई थी।
चंडी मेले की अपनी एक विशेष महता है। इसे चंडी की जात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यहां आसपास गांव के सैकड़ों स्थानीय लोग अपनी नई फसल एवं मनौतियों को लेकर के मां के चरणों में मत्था टेकने मंदिर में इस विशेष अवसर पर जरूर आते हैं। यह मेला पिछले 100 वर्षों से लगता आ रहा है। हर वर्ष 28 और 29 मई को मां चंडी देवी मंदिर के परिसर के आसपास बड़े उमंग एवं धार्मिक भक्ति भाव के साथ हर वर्ष आयोजित होता है। मां चंडी देवी का मंदिर प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संजोये हुए हैं।