{"_id":"61969d159abce73a8d6f9985","slug":"wife-of-deceased-taxi-driver-arrested-in-dhyarighat-muder-case-send-on-6-days-remand-solan-news-sml3906346114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यारीघाट हत्या मामले में टैक्सी चालक की पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यारीघाट हत्या मामले में टैक्सी चालक की पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
Wife of deceased taxi driver arrested in Dhyarighat muder case, send on 6 days remand
सोलन। ध्यारीघाट हत्या मामले में मुख्य आरोपी के साथ अब मृतक टैक्सी चालक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम महिला को सहारनपुर से सोलन लेकर पहुंच गई है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। महिला से पूछताछ के दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को दूसरी आरोपी मृतक टैक्सी चालक की पत्नी 28 वर्षीय राफत खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सहारनपुर गई थी। वीरवार को टीम महिला को लेकर सोलन पहुंच गई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस शिमला, देहरादून और सहारनपुर भी जाएगी।
जिला मुख्यालय के साथ एनएच पर ध्यारीघाट में प्रेम प्रसंग के चलते टैक्सी चालक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के समीप टैक्सी चालक बाशिद खान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
आरोपी महिला छह दिन की पुलिस रिमांड पर : एसपी
एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी के बाद मृतक टैक्सी चालक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीमों को वारदात स्थल पर भेजा रहा है।