फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   who lnock on the door in midnight

खौफ: कौन खटखटा रहा रात को लोगों के घरों के दरवाजे

Thu, 02 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, कुनिहार सोलन
ब्यूरो, कुनिहार सोलन Updated Thu, 02 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
who lnock on the door in midnight
क्षेत्र में रात 11 से 12 बजे के बीच लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाकर कोई शातिर दहशत फैला रहा है। - फोटो : demo pic

क्षेत्र में रात 11 से 12 बजे के बीच लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाकर कोई शातिर दहशत फैला रहा है। लोगों का मानना है कि सुबाथु में आईएस के पोस्टर, झंडे मिलने के बाद कोई शातिर इस तरह की दहशत फैलाने वाले काम को अंजाम दे रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। लोग कुनिहार और सुबाथू को जहर मिलाने वाली घटना से इसे जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सुबाथू में पानी की टंकियों में कीटनाशक जहर मिलाने के बाद कुनिहार में भी इस तरह का मामला सामने आया था। प्रभावितों में अमित, दीपक, संजीव, राजीव, रमेश और भूपेंद्र ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के आसपास कोई अंजान व्यक्ति घरों में घुसकर दरवाजे खटखटा रहा है। एक साथ कई घरों के दरवाजे भी खटखटाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों में खौफ है।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। कैप्टन प्रभु राम, हिमांशु शर्मा, अनिल कुमार, सुभाष, मनोज ने कहा कि कुनिहार क्षेत्र में रह रहे किराएदारों के पंजीकरण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके। इस घटना से खासकर महिलाओं में दहशत का माहौल है।  डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। संबंधित चौकी को इस बारे में अवगत करवा दिया है और कुनिहार क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed