फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wheels of trucks stopped due to VLT device not working

Solan News: वीएलटी डिवाइस काम न करने पर थमे ट्रकों को पहिए

Sat, 25 May 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wheels of trucks stopped due to VLT device not working
बद्दी में बिना काम के खड़े ट्रक। संवाद
डिवाइस न चलने से नहीं बन रहे अब नेशनल परमिट
विज्ञापन


बिना नेशनल परमिट के बॉर्डर पर रोक दिए जाते हैं ट्रक

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन) वाहनों में लगे व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटी) काम न करने से वाहन चालकों के ट्रक बॉर्डर पर बिना परमिट के खड़े हो गए हैं। अप्रैल में भी वीएलटी में तकनीकी खराबी आने से ऐसा ही हुआ था। इसके काम न करने से वाहनों के नेशनल परमिट नहीं बन रहे। कई वाहन चालकों ने कंपनियों से माल भरकर यहां से रवाना कर दिया है। लेकिन वीएलटी काम न करने से ट्रकों को नेशनल परमिट नहीं बन पाए। अब यह ट्रक बिना परमिट के बाहरी राज्यों को बॉर्डर पर खड़े हैं।
नालागढ़ ट्रक यूनियन के करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रकों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन ट्रकों के नेशनल परमिट समाप्त हो गए हैं। जब ट्रक संचालक परिमट बनाने गए तो सॉफ्टवेयर में उनका परमिट वीएलटी के काम न करने की वजह से नहीं उठाया। अब अब हालात यह है कि एक दर्जन से अधिक ट्रक यहां पर माल लेकर बाहरी राज्यों को चले तो गए, लेकिन परमिट समाप्त होने पर बीच में ही खड़े हो गए हैं। नालागढ़ नगर परिषद के पार्षद व ट्रांसपोर्टर अमरेंद्र सिहं भिंडर, बलजीत कौर, राज कुमार, धर्म सिंह, विरेंद्र पाल, लक्ष्मी सिंह, विक्की, हेमराज, राजेंद्र कुमार, प्रदीप, राजेश, गौरव कौशल ने बताया कि उनके ट्रक बिना काम से पिछले एक चार दिन से बॉर्डर पर खड़े हैं। वीएलटी डिवाइस काम न करने से यह दिक्कत आई है। उनके अलावा कई वाहन चालकों को यह दिक्कत आ रही है। वीएलटी डिवाइस कंपनियां मुंबई व दिल्ली में बैठ कर काम कर रही हैं। बीबीएन में हजारों वाहन चालक उनके ग्राहक हैं। इन कंपनियों ने यहां पर अपने डिवाइस तो बेच दिए लेकिन सर्विस देने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं है। जब ट्रक चालक को जरूरत पड़ती है तो उनके डिवाइस काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने पहले मार्कान कंपनी का डिवाइस लगाया था लेकिन जब उसने काम करना बंद कर दिया तो मजबूरन उन्हें दूसरी कंपनी का वीएलटी लगना पड़ा, जिससे उनका सात हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हुए और बिना कारण उनका ट्रक भी कई दिन तक खड़ा रहा।
विज्ञापन

उधर, परिवहन विभाग के निदेशक डीसी नेगी ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह शीघ्र ही इसकी छानबीन करवाएंगे और इसे जल्द ही इसे सुचारू कराया जाएगा जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed