फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Weekend tourists flock to Kasauli, leading to traffic jams from Gadkhal to Kasauli.

Solan News: वीकेंड पर कसौली पहुंचे सैलानी, गड़खल से कसौली तक जाम की स्थिति

Sat, 11 Oct 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Weekend tourists flock to Kasauli, leading to traffic jams from Gadkhal to Kasauli.
कसौली के मालरोड पर पर्यटक मौजमस्ती करते
शनिवार को होटलों में 80 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी, गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ी
विज्ञापन

आपदा के बाद पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी


धर्मपुर। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। शनिवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में लोगों ने कसौली का रुख किया, जिससे यहां रौनक लौट आई है। अचानक पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई। देर शाम तक पर्यटकों के वाहनों का तांता कसौली की ओर लगा रहा, जिसके चलते गड़खल से कसौली के बीच कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद रही, लेकिन दिनभर लोगों ने कसौली के मनमोहक नजारों और सुहावने मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। इन दिनों कसौली में दिन के समय हल्की गर्मी और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है। इस बदलाव के साथ ही बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की, जिससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कारोबारियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इससे पहले प्राकृतिक आपदा और लगातार बारिश के कारण पर्यटन कारोबार में भारी गिरावट आ गई थी और पर्यटकों का आना लगभग बंद हो गया था। अब मौसम साफ होने और स्थिति सामान्य होने के बाद पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में माहौल अनुकूल होने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

कसौली के मालरोड पर पर्यटक मौजमस्ती करते

कसौली के मालरोड पर पर्यटक मौजमस्ती करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed