{"_id":"64903fe43293de8868086344","slug":"water-tank-will-be-built-in-rohtanwala-of-manpura-panchayat-with-45-lakhs-solan-news-c-176-1-ssml1040-1924-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मानपुरा पंचायत के रोहतांवाला में 45 लाख से बनेगा वाटर टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मानपुरा पंचायत के रोहतांवाला में 45 लाख से बनेगा वाटर टैंक
Mon, 19 Jun 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के रोहतांवाला में पूराने टैंक की जर्जर हालत में सीढिय़ां। संवाद
जल जीवन मिशन के तहत बनाया जा रहा है नया टैंक
पुराने टैंक जर्जर हालत में होने विभाग ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा पंचायत के रोहतांवाला में क्षतिग्रस्त नए स्टोर टैंक के स्थान पर जलशक्ति विभाग नए टैंक का निर्माण कर रहा है। इस टैंक के निर्माण पर 45 लाख रुपये खर्च होंगे। टैंक से रोहतांवाला गांव के 100 परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में स्टोर टैंक जर्जर हालत होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
मानपुरा पंचायत के रोहतांवाला में जल शक्ति विभाग ने तीन दशक पहले स्टोर टैंक बनाया था लेकिन वर्तमान में यह टैंक से रिसाव हो रहा है। टैंक पर चढ़ने के लिए बनी सीढि़यां भी टूट चुकी है, जिससे समय पर इस टैंक की सफाई भी नहीं हो पा रही थी। लीकेज के चलते लोगों को साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा था। रोहतांवाला गांव के लोग पंचायत समिति सदस्य से मिले। पंचायत समिति सदस्य ने जल जीवन मिशन के तहत इस गांव के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत करवाए और अब नए टैंक का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि स्टोर टैंक की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह कभी भी गिर सकता था। टैंक के साथ लोगों के रिहायशी मकान भी हैं, जो खतरे की जद में आए हुए थे। नया टैंक बनने के बाद इस पुराने टैंक को तोड़ दिया जाएगा। पूर्व प्रधान रामजी दास चंदेल, गुरमुख चंदेल, प्रदीप मेहता ने पंचायत समिति सदस्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कि अब लोगों को साफ और पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, बद्दी के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि रोहतांवाला में जल जीवन मिशन के तहत टैंक बनाया जा रहा है। यहां पर पुराना टैंक खराब हो चुका है। उसे अब तोड़ दिया जाएगा।